Connect with us

Punjab

Punjab Minister Dhaliwal ने CR Patil से की मुलाकात:केंद्रीय मंत्री से की फंड की मांग

Published

on

पंजाब सरकार ने भारत-पाक सीमा से सटे अजनाला क्षेत्र में रावी नदी के कारण हर साल होने वाले बाढ़ के नुकसान, तस्करी और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार से फंड की मांग की है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से दिल्ली में मुलाकात की है और उन्हें पत्र भी सौंपा है। जिसमें बाढ़ की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की है।

कुलदीप धालीवाल ने पत्र में लिखा कि भारी बारिश के दौरान अमृतसर के अजनाला के पास रावी नदी के इलाकों में बाढ़ से न केवल किसानों की खेतीबाड़ी को नुकसान होता है। बल्कि सीमा पर तैनात सेना और बीएसएफ की चौकियों को भी गंभीर क्षति होती है, जो देश की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

इलाके में ड्रग्स तस्करी की घटनाएं बढ़ने का खतरा

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण इलाके में ड्रग्स तस्करी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी बना रहता है। जिससे राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा को गंभीर चुनौती मिलती है। इसलिए, मंत्री ने केंद्र से बाढ़ नियंत्रण ढांचे को मजबूत करने, सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक फंड पंजाब सरकार को देने की अपील की है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए त्वरित और सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National36 minutes ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National4 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab7 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab7 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab7 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की