Connect with us

Punjab

पंजाब सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा कदम: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आज बैठक करेंगे CM मान।

Published

on

पंजाब। पंजाब सरकार अब नशे के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। नशीली दवाओं के तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। इस बीच, आज (28 फरवरी) CM भगवंत मान सभी जिलों के डीसी और एसएसपी के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में आयोजित की जाएगी, जहां नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

इससे पहले, गुरुवार को सरकार ने ड्रग तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान की निगरानी के लिए पांच मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अन्य चार मंत्रियों को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अमन अरोड़ा, बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर और तरनप्रीत सौंध इस समिति के सदस्य हैं। यह समिति जमीनी स्तर पर कार्य करेगी, गांवों में जाकर लोगों से संवाद करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सरकार का अभियान सही दिशा में चल रहा है या नहीं। समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News23 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ