Connect with us

Punjab

Punjab सरकार ने डेढ़ महीने में राजस्व विभाग में फिर किया बड़ा बदलाव, 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर।

Published

on

Punjab सरकार ने महज डेढ़ महीने के भीतर राजस्व विभाग में एक और बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए। यह फेरबदल 5 मार्च को किए गए पहले फेरबदल के बाद हुआ है, जिसमें 58 तहसीलदारों और 177 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए थे।

नए आदेश के तहत गुरविंदर कौर को खरड़, रोबिनजीत कौर को मोहाली, सुमित सिंह ढिल्लों को डेराबस्सी, संदीप कुमार को लुधियाना सेंट्रल, तनवीर कौर को खन्ना, जिनसू बांसल को लुधियाना वेस्ट, अमृतवीर सिंह को लुधियाना ईस्ट, बरिंदर भाटिया को जगरांव, विशाल वर्मा को रायकोट, मनमोहन कुमार को अमृतसर-1, पुनीत बांसल को अमृतसर-2 और शीशपाल सिंगला को अमृतसर-3 में नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त जगसीर सिंह मित्तल को जालंधर-1, प्रवीण कुमार सिंगला को जालंधर-2, करणदीप सिंह भुल्लर को पटियाला, सर्वेश राजन को समाना, संदीप कुमार को नाभा, प्रदीप कुमार को राजपुरा, स्वपनदीप कौर को पातड़ा, कुलदीप सिंह को बठिंडा, रमनदीप कौर को रामपुराफूल ट्रांसफर किया है।

लवप्रीत सिंह शेरगिल को तलवंडी साबो, लखविंदर सिंह को बरनाला, राम चंद को फरीदकोट, रुपिंदर सिंह बल को कोटकपूरा, परमजीत सिंह गोराया को फतेहगढ़ साहिब, जसप्रीत सिंह को फाजिल्का, मंजीत सिंह को जलालाबाद, बलजिंदर सिंह को अबोहर, हरमिंदर सिंह को फिरोजपुर, अर्जुन सिंह ग्रेवाल को बटाला तबादले किए हैं।

जानिए किसे कहां मिली तैनाती

परमजीत सिंह बराड़ को दीनानगर, रेशम सिंह को गुरदासपुर, लार्सन सिंगला को होशियारपुर, सुखजिंदर सिंह टिवाणा को गढ़शंकर, लखविंदर सिंह को मुकेरियां, हरकरण सिंह को दसूआ, जसविंदर सिंह फगवाड़ा, करमजोत सिंह को कपूरथला, रितु गुप्ता को मलेरकोटला, अमरजीत सिंह को मानसा तबादला किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया

Delhi17 hours ago

नेताओं को हायर कर सकते हैं तो फायर क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की MP/MLA को बर्खास्त करने वाले नियम की मांग

Punjab19 hours ago

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

National19 hours ago

आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई

Punjab19 hours ago

पंजाब सरकार राज्य में ग्राम न्यायालय के मुद्दे पर सभी कानूनी विकल्पों की पड़ताल करेगी: CM भगवंत सिंह मान