Connect with us

Punjab

Punjab : सरहद पर फिर से घुसपैठ, करोडों की हैरोइन व ड्रोन बरामद

Published

on

तरनतारन: पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा भारतीय क्षेत्र में ड्रोन की मदद से हैरोइन व हथियार भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. व पंजाब पुलिस द्वारा तलाशी अभियान की मदद से रोजाना ड्रोन व हैरोइन की खेप बरामद की जा रही है। अब दोबारा पुलिस व बी.एस.एफ. ने सरहद से करीब 3 किलोमीटर की दूरी से एक ड्रोन व 2.5 किलो हैरोइन बरामद की है।

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस व बी.एस.एफ. को सूचना प्राप्त हुई थी कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन बी.ओ.पी. धर्मा नजदीक दाखिल हुआ है। इस सूचना के आधार पर थाना खालड़ा की पुलिस व सैक्टर अमरकोट की 103 बटालियन बी.एस.एफ. के जवानों ने गांव डलीरी नजदीक तलाशी अभियान चलाया। तब खेतों में से एक ड्रोन व 2.5 किलो हैरोइन का पैकेट बरामद हुआ। कार्रवाई करते हुए थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National10 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab19 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान