Connect with us

Punjab

फैक्टरी को आग लगने की वजह से हुआ करोड़ों का नुक्सान, माल हुआ जलकर राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Published

on

Fire in factory

तरनतारन : कस्बा गोइंदवाल साहिब के अधीन आते इंडस्ट्रियल एरिया में आज दोपहर धागा फैक्ट्री में अचानक बिजली का शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण फैक्ट्री का पूरा समान जल कर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार इस घटना से 4 से 5 करोड़ रुपए का नुक्सान होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इंड्ट्रिरयल एरिया में बीते 15 साल से खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ड्राइवर व स्टाफ का इंतजार करती हुई सफेद हाथी बन चुकी है।

दरअसल दोपहर 12.10 बजे इंड्ट्रिरयल एरिया फेस-1 की सतगुरु सपिनिंग मिल (धागा फैक्ट्री) में बिजली का शार्ट सर्किट होने पर अचानक आग पैदा हो गई। फैक्ट्री के स्टाफ व मालिक द्वारा आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू डालने की कोशिश की गई। जब तक फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। तब तक आग अपना पूरा जोर पकड़ चुकी थी। इसके कारण फैक्ट्री की मशीनरी व अन्य समान जल कर राख हो गया। कुछ समय के बाद जी.वी.के. पावर प्लाट गोइंदवाल साहिब की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर काबू डालना मुश्किल हो रहा था। आखिर में तरनतारन, पट्टी व सुल्तानपुर लोधी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं। देर शाम 5 बजे तक आग पर काबू डाल लिया गया। इस घटना से फैक्ट्री मालिक सुरिंदर सैनी का 4 से 5 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की