Connect with us

Punjab

Punjab में नगर निगम और परिषद चुनाव आज

Published

on

Punjab में आज राज्य के 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर, और पटियाला में होंगे। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी और नतीजे शाम को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव के दौरान हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। जिला उपायुक्त (डीसी) अपने क्षेत्रों में हथियार जमा करने के निर्देश देंगे।

नगर निगम और परिषद के लिए वोटिंग डिटेल्स

नगर निगम चुनाव: 381 वार्डों में चुनाव होंगे।

नगर परिषद चुनाव: 598 वार्डों में मतदान होगा।

कुल 1,609 मतदान स्थलों पर 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 344 केंद्र अति संवेदनशील और 665 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या

5 नगर निगमों में कुल 37 लाख, 32 हजार मतदाता हैं।

इनमें 19 लाख, 55 हजार पुरुष और 17 लाख, 75 हजार महिला मतदाता शामिल हैं।

चुनाव सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव में पुलिस विभाग के 21,500 जवान और होम गार्ड तैनात रहेंगे।

चुनाव आयोग की तैयारी
Punjab राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को संशोधित करते हुए अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के चुनावों के साथ 52 उपचुनावों की प्रक्रिया की घोषणा की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग