Connect with us

Punjab

महिला से लूट के मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा, 2 लुटेरे गिरफ्तार

Published

on

महिला के सिर पर दातर रख सोने की बाली छीनकर फरार हुए 2 युवकों को थाना घुमान की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कश्मीर कौर पत्नी चरण सिंह निवासी गांव भट्टीवाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि 27 जनवरी को दोपहर एक बजे वह अपने घर के गेट के सामने चारपाई पर बैठी थी। इस दौरान 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए जिसमें से पीछे बैठे युवक के हाथ में दातर था। उन्होंने आते ही दातर उसके सिर पर रख दिया और जबरदस्ती उसके बाएं कान से सोने की बाली छीन ली। जब उसने शोर मचाया तो दोनों युवक जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, मोटरसाइकिल पर धारीवाल सोहियां की ओर फरार हो गए।

कश्मीर कौर ने बताया कि उसके बेटे बलविंदर सिंह और मस्सा सिंह ने भी यह घटना देखी और उन्होंने अपने तौर पर युवकों की तलाश करनी शुरू की तो पता चला कि उसकी बाली छीनने वाले युवकों के नाम गुरपिन्द्र सिंह उर्फ ​​गिंदर पुत्र किशन सिंह निवासी माड़ी पन्नवां व सतनाम सिंह पुत्र गुलजार सिंह उर्फ ​​टिंकू निवासी अनगढ़ हैं।  ए.एस.आई. प्रभजोत सिंह ने उक्त मामले में कार्रवाई जांच दौरान गांव तेजा चक्क मोड़ से दोनों युवकों को चोरी के सामान, 3 मोटरसाइकिलों व सोने की बाली सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की