Connect with us

Punjab

एन.आई.सी. सर्वर की तकनीकी खराबी से DrivingTest सैंटर का कामकाज ठप, सैंकड़ों आवेदक परेशान।

Published

on

ऑटोमेटेड DrivingTest सैंटर, नजदीक बस स्टैंड में एन.आई.सी. सर्वर में आए दिन होने वाली तकनीकी खराबी ने लोगों को भारी परेशानियों में डाल दिया है। सर्वर में खराबी के चलते ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है जिससे आवेदकों की उम्मीदों को झटका लगा है। इसके चलते सैंकड़ों लोग जो ऑनलाइन अप्वाइमैंट लेकर ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के लिए केंद्र पहुंचे थे, उन्हें निराशा के साथ खाली हाथ लौटना पड़ा।

एन.आई.सी. (नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सैंटर) के इस सर्वर के खराब हो जाने से DrivingTest की प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गई। केंद्र के कर्मचारियों ने सुबह ही ट्रैक के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें लिखा गया था कि “तकनीकी कारणों के चलते ड्राइविंग टैस्ट फिलहाल नहीं लिए जा रहे हैं। वहीं दोपहर के बाद ही सर्वर आंशिक रूप से ठीक हो पाया, जिससे कुछ हद तक कामकाज शुरू किया गया। हालांकि, सुबह से लेकर दोपहर तक जिन आवेदकों की अप्वाइंटमैंट थी, उन्हें वापस लौटना पड़ा। केवल वही आवेदक, जिनकी अप्वाइंटमैंट दोपहर बाद की थी, टैस्ट दे पाए। आज ड्राईविंग लाइसैंस बनवाने को लेकर 130 से ज्यादा आवेदकों ने ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट ले रखा था। वहीं दोपहर बाद आने वाले आवेदकों में से चौहपिया वाहनों के 15 और दो पहिया वाहनों के 25 आवेदकों के ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट हो पाए। सुबह से दोपहर तक आने वाले आवेदक काम बंद रहने के कारण निराश होकर वापस लौट चुके थे।

ध्यान देने योग्य है कि बुधवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर सर्वर की समस्या के चलते पूरे दिन कामकाज ठप रहा। इसके अगले दिन वीरवार को महावीर जयंती के अवसर पर केंद्र में सरकारी अवकाश था। शुक्रवार को जब लोग उम्मीद लेकर केंद्र पहुंचे तो एक बार फिर वही स्थिति रही—सर्वर डाउन और सभी कार्य बाधित। अब आगामी तीन दिनों—शनिवार, रविवार और सोमवार (बैसाखी पर्व)—के दौरान सरकारी छुट्टियों के कारण केंद्र पूरी तरह बंद रहेगा, और कामकाज अब केवल मंगलवार से ही दोबारा शुरू हो सकेगा। केंद्र के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वे स्वयं भी इस स्थिति से परेशान हैं और आवेदकों की नाराजगी को पूरी तरह से जायज़ मानते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या उनके नियंत्रण से बाहर है, लेकिन वे लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News12 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News13 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News14 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News16 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News16 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ