Connect with us

Punjab

Chandigarh ब्लास्ट का नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Published

on

Chandigarh के सेक्टर-24 में दो क्लबों के बाहर हुए बम धमाकों के मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह फुटेज एयरपोर्ट रोड के पास एक मॉल और एक घर के बाहर लगे कैमरों का है, जिसमें आरोपी साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चंडीगढ़ से मोहाली तक आरोपियों का पीछा किया और आखिर में पटियाला रोड स्थित टोल प्लाजा तक पहुंची।

मोहाली में आरोपी का सुराग मिलते ही वह अचानक सीसीटीवी की नजरों से गायब हो गया। पुलिस अब भी मोहाली और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की जांच कर रही है।

क्राइम ब्रांच इस मामले में क्लब संचालकों और क्लब के बाउंसरों से पूछताछ कर रही है। इसे रंगदारी वसूली से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि कई क्लब मालिकों को रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन कॉल आए थे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक पोस्ट में दावा किया कि प्रोटेक्शन मनी न देने की वजह से यह हमला किया गया है।

इससे पहले, सेक्टर-26 के देवरा क्लब के बाहर तड़के दो धमाकों की आवाज सुनी गई थी। उस समय क्लब में लोग मौजूद थे। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल सवारों को सड़क पर कुछ फेंकते हुए भागते देखा। इसके अलावा, पहला हमला सेक्टर-24 के सेविले सागो क्लब पर हुआ, जो मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बादशाह का है।

चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें, जिनमें ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट सेल और थाना पुलिस शामिल हैं, मामले की जांच कर रही हैं। टीमें चंडीगढ़ के विभिन्न लाइट प्वाइंट्स और मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर इचर लाइट प्वाइंट तक पहुंचीं। यहां आरोपियों को एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे में तेज गति से जाते हुए देखा गया। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं