Connect with us

Punjab

Bhagwant Mann को पेरिस जाने की इजाजत नहीं देने पर नील गर्ग भड़के केन्द्र सरकार पर

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में जाने की अनुमति नहीं देने पर भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। आप पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भाजपा सुरक्षा के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि भारत के किसी भी विपक्षी नेता को अंतरराष्ट्रीय मंच मिले.

नील गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए वहां जाना चाहते थे लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जानबूझकर उन्हें जाने नहीं दिया. ये बिल्कुल गलत है.

गर्ग ने कहा कि पिछले साल भी अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोक दिया गया था. आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल रॉय को भी रोका गया. फिलहाल ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. यह भाजपा की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।’

गर्ग ने कहा कि ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं. कप्तान और उपकप्तान दोनों पंजाब से हैं. इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री वहां जाना चाहते हैं लेकिन बीजेपी किसी भी तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान को रोकना चाहती है.
नील गर्ग ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार की इसी मानसिकता के कारण पिछले 5 साल में साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

DGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान

Punjab4 hours ago

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

Punjab4 hours ago

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया