Connect with us

Punjab

Punjab के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Published

on

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है, मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि वर्तमान में मानसून का झुकाव दक्षिण की ओर है, जिसके कारण केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को रेड अलर्ट करना पड़ा है कई जिलों में भारी बारिश के चलते जारी किए जाएं | Punjab में बुधवार को 18 जिलों में येलो अलर्ट के बावजूद खुलकर बारिश नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट आई है.

राज्य में मानसून धीमा है. जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव है. मानसूनी हवाएं कम दबाव से प्रभावित हुई हैं और इसका असर पश्चिमी विक्षोभ पर भी देखने को मिल रहा है।

पंजाब में एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में सुबह 9 बजे तक बारिश होने की संभावना है। पंजाब में आज 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, बंगाल से मानसूनी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही 22 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है. अनुमान है कि 22 जुलाई के बाद राज्य में मानसून की बारिश देखने को मिलेगी|

पंजाब में अब तक केवल 4 जिलों अमृतसर, तरनतारन, मनसा और संगरूर में सामान्य बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फीसदी तक कम बारिश सामान्य मानी जाती है. अमृतसर में 19 फीसदी कम बारिश हुई जबकि तरनतारन में सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश हुई. मनसा में 21 फीसदी और संगरूर में 13 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. पंजाब के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। फतेहगढ़ साहिब में 77% और होशियारपुर में 76% कम बारिश हुई है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षा

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

public2 hours ago

Punjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

Education2 hours ago

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

public3 hours ago

अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: CM भगवंत सिंह मान