Connect with us

Punjab

Mathura News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भेजे जाएंगे 200 किलो लड्डू

Published

on

Mathura News: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर यज्ञ समारोह में ठाकुर जी के भोग लगाने के लिये मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान से दो सौ किलो ग्राम लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। यह जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सोमवार को दी।

लड्डू रथ के रूप में सुसज्जित वाहन से घण्टे-घड़ियाल की आएगी ध्वनि
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इसके लिए अयोध्या स्थित कारसेवक पुरम स्थित व्यवस्थापकों से सम्पर्क कर लिया गया है। शर्मा एवं संस्थान के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 16 से 22 जनवरी तक अयोध्या में होने वाले एक सप्ताह के यज्ञ समारोह में ठाकुर जी के भोग लगाने के लिये मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान से मकर संक्रांति के दिन विशिष्ट मेवा, मिश्री, केसर एवं ऋतु अनुकूल सामग्री से निर्मित दो क्विंटल लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि लड्डू रथ के रूप में सुसज्जित वाहन से घण्टे-घड़ियाल, शंख, मृदंग आदि की ध्वनि के साथ भगवान राम के जयकारे लगाते हुए ले जाये जाएंगे। |

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के आधा दर्जन सदस्य भी भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। शर्मा एवं चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भागवत भवन में विराजित श्री कृष्ण एवं राधा रानी की युगल प्रतिमा को भगवान राम एवं माता सीता के स्वरूप में सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक ऐसा केवल रामनवमी के दिन ही किया जाता रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News9 hours ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News13 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News14 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News14 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप