Connect with us

Breaking News

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Published

on

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े एक नारकोटिक्स स्मगलिंग नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 85 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मामले में SSOC अमृतसर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस रिमांड लेकर मामले की आगे जांच करेगी।

शुरुआती जांच में पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी सीमा पार बैठे नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थे। आरोप है कि वे पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य अवैध रास्तों के जरिए भारत पहुंचाई जाने वाली हेरोइन की खेप हासिल करते थे और इसे पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे।

अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के पिछले और आगे के लिंक खंगाल रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 85 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की बताई जा रही हेरोइन की यह खेप सीमा पार से कहां पहुंचाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News1 day ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News1 day ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News1 day ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News1 day ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News1 day ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ