Connect with us

Punjab

Ludhiana : झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे दो लूटरों को इलाके के लोगों ने किया काबू

Published

on

लुधियाना : गिल रोड पर स्थित मराडो चौंकी के अधीन आते इशर नगर में झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे दो लूटरों को इलाके के लोगों ने काबू कर लिया, जबकि उनका सरगना मौके से फरार हो गया। लोगों ने काबू किए लूटेरों को थाना मराडों की चौकी के हवाले कर दिया। मौके पर लूटेरों से चोरी का मोटरसाइकिल व टीके की सिरेंज भी बरामद हुई।

इलाके के लोगों का आरोप था कि वह वारदातों को लेकर पुलिस को सूचित कर रहे थे। लेकिन पुलिस का कोई रिस्पांस न मिलने के कारण लूट की लगातार हो रही वारदातों को रोकने के लिए उन्होंने ठीकरी पहरा लगाना शुरू किया था। इलाके के लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष व्याप्त था। इलाके के सूरज सिंह, हरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, रामपाल सिंह, शालू वर्मा, राम प्रकाश, कुलविंदर कौर, ज्योति, किरण वाला व अन्य ने बताया कि उनके इलाके में पिछले काफी दिनों से लगातार लूट की वारदातें हो रही थी। लूटेरों ने 14 अक्तूबर से लेकर 17 अक्तूबर तक कई वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया।

उपरोक्त लोगों का कहना था कि जब भी लूट की वारदात होने पर पुलिस को सूचित किया जाता था तो वह मौके पर पीसीआर भेजते देते थे और कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते थे। लूट की वारदातों के चलते इलाके में खौफ फैला हुआ था। लोगों का देर रात को आना जाना मुश्किल हो रहा था। इस संबंध में इलाके के लोगों ने पुलिस कमिशनर को भी शिकायत की थी। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले लूटेरे मेन रोड़ पर स्थित पैट्रोल पंप पर वारदात करने आए और सफल नहीं हो सके। लूटेरे वहां पर रखे गाडियों के जैक चुरा कर ले गए। अगले दिन फिर 4-5 युवक वारदात करने आए तो वहां पर लोगों ने उनको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भाग निकले। इस वारदात की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते इलाके के लोगों ने सुबह शाम ठीकरी पहरा लगाया और दो लूटेरों को उस समय काबू कर लिया जब वह तेजधार हथियारों से लैस होकर वारदात करने के लिए आए थे। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab12 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की