Connect with us

Punjab

अमृतसर के अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली महिला लुधियाना में साथी संग गिरफ्तार

Published

on

लुधियाना : 6 दिन पहले अमृतसर के एक अस्पताल से नवजात बच्चे को एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी किया था। महिला अपने साथी के साथ बच्चे के बेचने के लिए जब लुधियाना पहुंची तो अमृतसर पुलिस ने ट्रैप लगा कर आरोपियों को बस स्टैंड के निकट धर दबोचा। पुलिस ने बच्चे को सही सलामत कस्टडी में ले लिया है। घटना रविवार देर रात की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल से एक नवजात बच्चा चोरी होता है। अमृतसर की थाना बसंत ऐवन्यू की पुलिस को जांच पड़ताल में पता चलता है कि बच्चा चोरी एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर किया है। जिसके बाद अमृतसर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु करती है। अमृतसर पुलिस आरोपियों का ट्रैप लगाती है  जिसके बाद अमृतसर पुलिस को पता चलता है कि आरोपी महिला अपने साथी के साथ लुधियाना के बस स्टैंड पर पहुंचने वाली है। जोकि बच्चे को बेचने की फिराक में है। अमृतसर पुलिस सादी वर्दी लुधियाना के बस स्टैंड पर करीब 2 घंटे ट्रैप लगाकर खड़ी होती है। जैसे ही आरोपी महिला साथी के साथ एक्टिवा पर पहुंचती है। पुलिस दोनों को काबू कर लेती है। महिला के हाथ में नवजात बच्चा होता है। जिसे पुलिस अपनी कस्टडी में ले लेती है। अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलती है ओर पुलिस आरोपियों सहित बच्चे को लेकर अमृतसर की ओर रवाना हो जाती है। इस संबधी अमृतसर पुलिस सिर्फ इतनी ही जानकारी सांझा करती है कि उक्त आरोपियों ने अस्पताल से बच्चा चोरी किया है।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab3 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab4 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल