Connect with us

Punjab

Ludhiana: केंद्रीय टीम ने किया शहर का निरीक्षण, महानगर में दौड़ेंगी 100 ई-बसें

Published

on

लुधियाना : शहर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 100 मिनी ई-बसें मिलेंगी। इस संदर्भ में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक टीम ने सर्वेक्षण करने के लिए रविवार को शहर का दौरा किया। शुरुआत में टीम के सदस्यों ने नगर निगम जोन डी कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद टीम के सदस्य फील्ड में निकल गए।

टीम का नेतृत्व टीम लीडर (ऑपरेशंस) राम पौनिकर ने किया और ट्रांसपोर्ट प्लानर पुष्पेंद्र पंडित और अर्बन प्लानर एकता कपूर भी टीम का हिस्सा थे। टीम के साथ नगर निगम के अधीक्षण अभियंता संजय कंवर, कार्यकारी अभियंता मंजीतिंदर सिंह, अधीक्षक ओपी कपूर आदि मौजूद रहे। बैठक में रोडवेज विभाग, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में ई-बस डिपो की स्थापना, बिजली लाइन बिछाने और चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के संबंध में चर्चा की गई। ई-बसों के लिए प्रस्तावित रूट प्लान पर भी चर्चा की गई।

निगरान इंजीनियर संजय कंवर ने बताया कि निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशों तहत काम करते हुए शहर में दो ई-बस डिपो स्थापित किए जाएंगे, एक चीमा चौक के पास घोड़ा फैक्ट्री रोड पर और एक हंबड़ां रोड पर सिटी बस डिपो के साथ बनाया जाएगा।  टीम ने रविवार को भी इन स्थानों का दौरा किया और कुछ मार्गों का निरीक्षण किया जहां पहले से ही नगर निगम द्वारा सिटी बस सेवा प्रदान की जा रही है। नगर आयुक्त संदीप ऋषि ने कहा कि इससे सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र और हरित परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इस योजना के तहत शहर को 100 मिनी ई-बसें मिलेंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News21 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ