Connect with us

Punjab

जालंधर के केएमवी सहित दो और स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुबह 9:38 पर मिला ई-मेल, पुलिस तैनात

Published

on

जालंधर शहर के केएमवी संस्कृति सहित दो और स्कूलों को भी सोमवार सुबह 9:38 बजे धमकी मिली है। केएमवी के अलावा आईवी वर्ल्ड और सेंट जोसेफ स्कूलों को भी सुबह ईमेल रिसीव हुआ है। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिला प्रबंधन ने आदेश कर सभी छात्रों की छुट्टी कर घर भेजना को कहा है।

बताया जा रहा है कि बच्चों और अभिभावकों में घबराहट न फैले, इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को मोबाइल मैसेज भेजा गया, जिसमें कहा गया कि स्कूल की इमारत में शॉर्ट सर्किट की स्थिति बनी है, इसलिए बच्चों को घर ले जाया जाए। इसी मैसेज के आधार पर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा रहे हैं।

धमकी की सूचना जिला प्रशासन को मिलते ही स्कूल में पुलिस बल की बड़ी तैनाती कर दी गई। थाना नंबर आठ के प्रभारी और एडीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। एहतियातन पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जालंधर केएमवी संस्कृति स्कूल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पैनिक की जरूरत नहीं, बच्चे सुरक्षित

स्कूल प्रिंसिपल रचना मोंगा ने कहा कि पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को घर भेजा जा रहा है और वह स्वयं पुलिस कमिश्नर के संपर्क में हैं।

वहीं, अभिभावक शशि शर्मा और पंकज कपूर ने बताया कि उन्हें स्कूल की ओर से मोबाइल पर मैसेज मिला था, जिसमें कहा गया कि स्कूल की इमारत में करंट आने की वजह से बच्चों को वापस ले जाना है। बाद में उन्हें स्कूल में किसी धमकी की आशंका की जानकारी मिली, जिससे वे चिंतित हो गए।

अपने बच्चों को लेने स्कूल के बाहर मौजूद अभिभावक। 

दो दिन पहले अमृतसर में मिली थी संदिग्ध ईमेल

गौरतलब है कि दो दिन पहले अमृतसर में भी 8 के करीब स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया था। उस दौरान भी स्कूल खाली कराए गए थे और पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी। इसी पृष्ठभूमि में जालंधर के इस मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस धमकी भरी ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अमृतसर में भी ऐसा ही ई-मेल डार्क वेब का प्रयोग कर भेजी गई थी। जिसके चलते पुलिस, स्टेट साइबर सैल व सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के सोर्स तक पहुंचने में दिक्कत का सामना कर रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab5 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab5 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab6 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की