Connect with us

Punjab

जालंधर कोर्ट ने माना आतिशी का वीडियो फर्जी, BJP को सिख विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: आप सांसद कंग

Published

on

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित विवादित वीडियो मामले में जालंधर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा वायरल किया गया वीडियो “डॉक्टर्ड” (छेड़छाड़ किया हुआ) और फर्जी है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए सिख गुरु साहिबान का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटती।

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने जालंधर अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए सिख गुरुओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती और आज यह साबित हो गया।

कंग ने कहा, “आज जालंधर की माननीय अदालत ने स्पष्ट कह दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के विधानसभा में दिए गए बयान को जिस तरीके से भाजपा नेताओं ने, खासकर कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तोड़-मरोड़कर पेश किया, वह डॉक्टर्ड है, उसमें छेड़छाड़ हुई है।”

आप सांसद ने भाजपा के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने सिख धर्म का अपमान किया है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने पहले भी दशम पिता और साहिबजादों का कार्टून बनाया था।

मलविंदर कंग ने भावुक होते हुए कहा, “गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज, जिन्होंने साढ़े तीन सौ साल पहले इस देश के हिंदू धर्म और देश को बचाने के लिए शहादत दी, उनका अपमान करने से भी भाजपा पीछे नहीं हटती। यह उनका असली चेहरा है, यही उनकी घटिया मानसिकता है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।”

आप सांसद ने भाजपा के पंजाब प्रभारी सुनील जाखड़ से सीधा सवाल करते हुए कहा, “जाखड़ साहिब, जो अपने आप को सच्चे-सुच्चे नेता कहते हैं, क्या अब आप माफी मांगेंगे?”

कंग ने रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मनजिंदर सिंह सिरसा से भी जवाब मांगा कि कपिल मिश्रा जैसे नेताओं द्वारा गुरु साहिबान के किए गए अपमान की जवाबदेही कौन लेगा?

उन्होंने कहा कि अदालत का यह फैसला साबित करता है कि भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ अपनी घटिया राजनीति के लिए आतिशी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया और गुरु साहिबान के प्रति अपमानजनक शब्द दिखाए जो पूरी तरह से जाली और फर्जी थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 mins ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग