Connect with us

Punjab

क्या Punjab की सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा ? सरकार ने उठाया बड़ा कदम, होंगे 5,900 जवान तैनात।

Published

on

Punjab सरकार ने राज्य की सीमाओं को और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला किया है। अब सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मज़बूत करने के लिए 5,500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 400 से ज्यादा जवानों को भी भर्ती किया जाएगा, जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) और अन्य सुरक्षा बलों में तैनात किया जाएगा। यह अहम निर्णय मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्च अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

इस मीटिंग में पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारी मौजूद रहे। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है

सीएम ने खुद पोस्ट डालकर दी जानकारी

इस मीटिंग के संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीटिंग में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा – आज चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक की गई। पंजाब की सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने के लिए 5 हजार 500 होम गार्ड जवानों की भर्ती का निर्णय लिया गया है।

ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।

जल्दी ही खरीदेंगे एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को एक हाई लेवल मीटिंग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जल्दी ही पंजाब सरकार अपनी एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी खरीदेगी। ताकि बॉर्डर पार से आने वाले नशे और अन्य चीजों को रोका जा सके।

उन्होंने इस दौरान दावा भी किया था कि अब तस्कर, आतंकी और गैंगस्टर मिल गए हैं। ड्रोन से हथियार, नशा और पैसे तक आ रहे है। ड्रोन की कोई पॉलिसी तक नहीं है। ऐसे में उन्होंने केंद्र सरकार को कहा है जल्दी ही इस बारे में पॉलिसी बनाई जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं