Connect with us

Punjab

Ila Arun ने दिलजीत दोसांझ के शो पर उठाए सवाल, कहा- ‘लोग गाने सुनने नहीं, शराब पीने आते हैं’

Published

on

पंजाबी सिनेमा के रॉक स्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘दिल-लुमिनाती’ टूर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली, जयपुर और कोलकाता में शानदार कॉन्सर्ट किए, जहां हजारों प्रशंसकों ने उनकी आवाज का आनंद लिया। लेकिन इस दौरान बॉलीवुड की मशहूर गायिका Ila Arun ने दिलजीत के कॉन्सर्ट पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

Ila Arun ने हाल ही में एक साहित्यिक समारोह में दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, “दिलजीत बहुत अच्छा गाते हैं, लेकिन मुझे यह पूछना है कि क्या लोग वास्तव में उन्हें सुनने आए थे। वहां ज्यादातर लोग शराब पी रहे थे। मैंने लखनऊ और जयपुर में संगीत कार्यक्रम देखे हैं, जहां लोग नशे में थे और मुझे लगता है कि वे वहां संगीत का आनंद लेने नहीं, बल्कि मनोरंजन और शराब पीने के लिए आए थे।”

इला ने आगे कहा, “मैंने वहां अपना चेहरा छुपा लिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि लोग मुझे पहचानें। गाने की लय और ताल इतनी प्रभावशाली होती है कि आपको डांस करने के लिए शराब की जरूरत नहीं होती। मैं युवाओं के लिए भी गाती हूं, लेकिन मेरे गाने लोक कला और भारतीय संस्कृति के बारे में बात करते हैं।”

इला अरुण के इस बयान के बाद दिलजीत के फैंस हैरान रह गए हैं और अब सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर चर्चा का माहौल गरम हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग