Connect with us

Punjab

Jalandhar नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी की बड़ी तैयारी, पार्षद उम्मीदवारों का चयन शुरू

Published

on

Jalandhar के इस बैठक में उम्मीदवार चयन प्रक्रिया और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। ईटीओ ने स्पष्ट किया कि टिकट उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिनकी जीतने की संभावना सबसे अधिक होगी।

जालंधर के 85 वार्डों के लिए अब तक 300 आवेदन प्राप्त हुए।
हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा,आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी वार्ड स्तर पर सर्वे कराएगी। टिकट का वितरण पूरी तरह पारदर्शी होगा और केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा।

पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ईटीओ ने कहा कि जालंधर नगर निगम चुनाव में आप का मेयर बनने की पूरी संभावना है।

भाजपा और कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
हरभजन सिंह ईटीओ ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,”नगर निगम चुनावों के बाद भाजपा का मजबूत होने का भ्रम खत्म हो जाएगा। उपचुनावों में शहरी क्षेत्रों में भाजपा का वोट शेयर 19% से घटकर 10% पर आ गया था। वहीं, कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी पार्टी का प्रदर्शन कमजोर पड़ चुका है।”

उन्होंने गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक जैसे कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों का उदाहरण देते हुए कहा कि उपचुनाव में इन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़े अंतर से हराया। अब जालंधर में भी ऐसा ही होगा।

आप में शामिल हुए कई प्रमुख चेहरे
जालंधर में पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह लांबा और प्रसिद्ध धार्मिक नेता फादर गौरव मसीह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा, सोफी गांव के पूर्व सरपंच सुरिंदर सांपला सहित कई नेता भी पार्टी में शामिल हुए। हरभजन सिंह ईटीओ ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे जालंधर की राजनीति में एएपी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से होंगे।
ईटीओ ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि चुनाव में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने कहा,सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोग बिना किसी डर के अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकें।
पार्टी के आत्मविश्वास और तैयारियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि जालंधर में इस बार मुकाबला बेहद रोचक और ऐतिहासिक होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं