Connect with us

Punjab

किसानों का जत्था Delhi रवाना, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

Published

on

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आज Delhi के लिए रवाना होंगे। हालांकि, हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति किसानों को Delhi जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अब तक किसानों को कोई मंजूरी नहीं मिली है। बावजूद इसके, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने ऐलान किया है कि 101 किसानों का जत्था आज पैदल ही दिल्ली के लिए रवाना होगा।

Table of Contents

शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नई बैरिकेडिंग के साथ-साथ नेट, कैमरे और लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। अंबाला जिले और खनुरी बॉर्डर पर धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर कार्रवाई होगी।

किसान नेताओं का बयान

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) पर भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “डीसी ने कहा कि 10-15 हजार किसान दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सिर्फ 101 किसान ही जाएंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की सूची मीडिया में सार्वजनिक कर दी गई है और उनके पास केवल झंडा और जरूरी सामान होगा।

खाप और व्यापारियों का समर्थन

पंढेर ने कहा, “पहले कहा जाता था कि खाप हमारा विरोध करती है, लेकिन अब पूरी दुनिया जानती है कि खाप और व्यापारी किसानों के साथ हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार जानबूझकर बॉर्डर नहीं खोल रही है, जबकि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज