Connect with us

Punjab

Ludhiana में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और मजीठिया की सियासी ताकत का प्रदर्शन

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज Ludhiana का दौरा करेंगे। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के गढ़ में रोड शो करेंगे। करीब 1 किलोमीटर लंबा रोड शो कर मान हल्का वेस्ट के मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हल्का वेस्ट में करीब 1 घंटे तक मौजूद रहेंगे।

भगवंत मान आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी के समर्थन में प्रचार करेंगे। उनका रोड शो सुबह 11:30 बजे आरती चौक से शुरू होगा और घुमार मंडी तक चलेगा। इस वार्ड से आशु के करीबी इंद्रजीत इंदी की पत्नी परमिंदर कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

अकाली दल के लिए मजीठिया करेंगे प्रचार

इसी बीच, अकाली दल भी प्रचार में पीछे नहीं रहेगा। आज सुबह बिक्रम सिंह मजीठिया वार्ड 60 से अकाली दल के उम्मीदवार और जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भिंदा के समर्थन में प्रचार करेंगे। मजीठिया इसके बाद दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लुधियाना में आज के रोड शो और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चारों ओर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ