Connect with us

Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में ठंड का कहर, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

Published

on

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद Punjab और चंडीगढ़ में ठंड ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, चंडीगढ़ का तापमान 9.5 डिग्री गिरकर सामान्य से 6.4 डिग्री कम हो गया। सभी जिलों में अधिकतम तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पठानकोट में 5.4 मिमी, बठिंडा में 8.4 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 2.5 मिमी, और फिरोजपुर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर भी हल्की बूंदाबांदी से लेकर 2 मिमी तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई है।

पंजाब के 17 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की चेतावनी पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और लुधियाना जिलों में दी गई है।

इसके अलावा, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और लुधियाना में स्मॉग का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड और कोहरे के प्रभाव से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं