Connect with us

Punjab

Bathinda बस दुर्घटना, आठ लोगों की मौत, कई घायल, CM Mann ने जताया दुख

Published

on

Bathinda जिले में तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास आज एक दर्दनाक बस हादसा हुआ। एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर गंदे नाले में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

“Bathinda में तलवंडी साबो रोड पर लसारा नाले में एक निजी बस दुर्घटना की दुखद खबर। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, बचाव अभियान जारी है और हमें पल-पल की अपडेट मिल रही है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने भी जताई संवेदना
प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने शोक संदेश में कहा:

“पंजाब के बठिंडा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस दुर्घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने अपने बयान में लिखा:

“बठिंडा में हुए दुखद बस हादसे से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिले और मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

प्रशासन और बचाव कार्य
प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह हादसा न केवल पीड़ित परिवारों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ा दुखदाई क्षण है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National2 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab4 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab4 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं