CM मान का बड़ा Challenge, “सुखबीर सिंहां Oberoi Hotel की फर्द लै के आईं…पढ़ें और क्या कहा…

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के राजनीतिक दलों को बहस की चुनौती देने के बाद कई विपक्षी दलों द्वारा उन पर निशाना साधा जा रहा हैं। इस बीच मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर अपने विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सुनील जाखड़ जी, सुखबीर बादल जी, बाजवा जी, राजा वड़िंग जी…  कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज घर से लेकर चलते हो या नहीं??..। फोटो में बलराम जाखड़ भी साथ थे।

देवी लाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल की एस.वाई.एल. के सर्वे करवाने की इजाजत देने की तारीफ की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर सिंहां गुड़गांव के ओबेरॉय होटल की फर्द लेकर आना.. बाकि रही पानी की बात वो आप फिक्र ना करो.. छोटे होते मेरी ड्यूटी थी खाल पर थी ताकि खाल में कोई गड्ढा ना पड़ जाए। ड्यूटी अब भी परमात्मा ने मेरी खाल पर ही लगाई पर इस बार खाल का नाम “सतलुज” है। 1 नवंबर को अपने पूर्वजों की कुर्सी के लिए किए हुए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना तांकि मेरे वतन पंजाब के लोग भी जान लें कि कुर्बानी देने की बात कह कर उनकी कितनी बार कुर्बानी ली गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more