Connect with us

Punjab

पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन, हरियाणा-पंजाब-UP में आज कोल्ड डे; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Published

on

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कई जगह आज कोल्ड डे की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज कई जगह बारिश की भी आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में आज कोई बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई है.

सोमवार की शाम से ही दिल्ली एनसीआर में चल रही पछुआ हवाओं की वजह से मंगलवार की सुबह मौसम बेहद ठंडा रहा. तापमान में तो कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन आद्रता 95 फीसदी से अधिक होने की वजह से गलन बढ़ गई. मंगलवार की सुबह दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री मापा गया है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री रहा.

उधर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह बर्फबारी हुई है. मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मंड़रा रहा है. मौसम की हलचल पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक मंगलवार को लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के एक बड़े हिस्से में भी बारिश की संभावना है.

तीन दिनों तक रेनी डे

आशंका है कि बारिश का दौर बुधवार और गुरुवार को भी जारी रह सकता है. इस वेबसाइट के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा. इसी प्रकार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कई जगह हल्की से मध्यम बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी मंगलवार को घना कोहरा छा सकता है.

इन राज्यों में रहेगा कोल्ड डे

इसी प्रकार सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत भी घने कोहरे के आगोश में रहेगा. आईएमडी के मुताबिक पंजाब में मंगलवार को कोल्ड डे भी हो सकता है. यह स्थिति हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बनने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई स्थानों पर कोल्ड डे वाली स्थिति थी. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी कई जगह कड़ाके की ठंड पड़ी है. जबकि लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई थी.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab18 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab18 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab19 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश