Connect with us

Punjab

BSF जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग, हेरोइन बरामद

Published

on

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए घुसपैठ की जा रही है। एक बार फिर बार्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन 113 बटालियन की बीओपी आबाद पर तैनात जवानों द्वारा भारत में दाखिल हुए ड्रोन पर फायरिंग की गई और सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरन बीएसएफ ने सफलता हासिल करते हुए हेरोइन का पैकेट बरामद कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 12.20 बजे बीएसएफ की 113 बटालियन बीओपी आबाद के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुस रहे ड्रोन पर फायरिंग की और हल्के बम दागे। कड़ाके की ठंड के दौरान बीएसएफ की 113 बटालियन के कमांडेंट प्रण कुमार, मनोज कुमार समेत बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा बीओपी आबाद से सटे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी के चलते गांव ठेठरके के खेतों ड्रोन के जरिए फैंका गया एक हेरोइन का पैकेट बरामद कर लिया गया है, जिस पर एक लाइट भी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त पैकेट से बीएसएफ के जवानों ने आधा किलो हेरोइन बरामद की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab43 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab1 hour ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े