Connect with us

Punjab

पुलिस ने काबू किए 4 नशा तस्कर, नशीला पदार्थ बरामद

Published

on

मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों तथा चिट्टे का धंधा करने वालों को काबू करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 4 तस्करों को काबू करके 350 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि जब थानेदार बलविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित देर सायं इलाके में गश्त कर रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खू निवासी गांव दौलेवाला मायर को रोककर जब तलाशी ली, तो उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कथित आरोपी को हेरोइन तथा कार सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

इसी तरह सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए थाना मैहना के पास जा रहे थे, तो पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार को रोककर लखविन्द्र सिंह उर्फ बोबी निवासी समालसर, अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी गांव पल्लामेघा फिरोजपुर तथा सुमनदीप सिंह उर्फ दीप निवासी गांव संगोवाल जालंधर को काबू करके उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने कार तथा हेरोइन सहित तीनों कथित तस्करों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ थाना मैहना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया, जिन्हें आज पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की