Connect with us

Punjab

Punjab में हुआ बड़ा हादसा, लेंटर ऊपर उठाते समय मज़दूरों के ऊपर गिरी छत

Published

on

Punjab के रूपनगर में उस वक्त हफडाताफड़ी मच गई जब एक मकान का लेंटर उठाने में लगे मजदूर लेंटर के नीचे दब गए | इस हादसे के बाद तुरंत JCB मशीन बुलाई गई और लेंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है| जिला रूपनगर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए ADC रोपड़ पूजा सयाल ने बताया कि अब तक कुल तीन मजदूरों को निकाला गया, जिनमें से 2 को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बाद PGI डीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां PGI पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई इस मामले में अभिषेक और एक व्यक्ति का शव कूड़े के नीचे से निकाला गया| कुल मिलाकर इस हादसे में पांच में से तीन की मौत हो चुकी है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीत कॉलोनी में राजिंदर कौर का मकान पड़ोसी राज्य हरियाणा के एक ठेकेदार द्वारा मजदूरों की मदद से उठाया जा रहा था। यह घर चालीस साल पहले 1984 में बनाया गया था| घर को उठाने का काम आखिरी चरण में था, इसी दौरान अचानक घर की छत ढह गई और मलबे में करीब आधा दर्जन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है| मकान के मलबे में फंसे मजदूरों में रमेश, काका, अभिषेक, साहिल और 40 वर्षीय फोरमैन समेत एक अन्य मजदूर शामिल हैं।

इस बीच NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है| घर के कुल दो लैंटर गिरे हैं और ITBP के जवानों ने ऊपरी लैंटर का मलबा काफी हद तक हटा दिया है|

मज़दूर ने बताया कि मकान करीब तीन फीट ऊंचा हो गया है| ईंटें बिछाकर दीवार का काम किया जा रहा था। यह घर 1984 में बनाया गया था| नया मकान बनाने के बाद मालिक उसमें रहने लगे। पुराने मकान को उठाकर उसकी मरम्मत का काम किया जा रहा था। इस इलाके में सड़कें ऊंची और घर नीचा होने के कारण पानी घरों में घुस जाता था| इसके चलते मकान को ऊंचा उठाने के लिए जैक लगाया जा रहा था।

लेकिन जब घर को उठाया जा रहा की तभी अचानक से मकान की छत गिर गई और उसके नीचे कम से कम आधा दर्ज़न मज़दूर दब गए | जिसमें से तीन मज़दूर की मौत हो गई | फिलाहल घायलों को हस्पताल में भर्ती करवाया गए है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public2 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News6 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public6 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public6 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल