Connect with us

Punjab

Air Force के स्पेशल जहाज के जरिए AmritPal Singh को लाया गया दिल्ली, आज संसद में लेंगे शपथ

Published

on

पंजाब की खडूर साहिब सीट से सबसे बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज संसद में शपथ लेंगे। इसके लिए पंजाब पुलिस अमृतपाल को सुबह 4 बजे जेल से दिल्ली ले गई है| अब उन्हें
कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के विमान से असम से दिल्ली लाया जा रहा है |

अमृतपाल को 4 दिन की पैरोल मिली है लेकिन पुलिस प्रशासन उसे शपथ लेने के लिए ही असम की डिब्रूगढ़ जेल से ला रहा है| पैरोल शर्तों के तहत परिवार को दिल्ली जाने की अनुमति दी गई है।

अमृतपाल सिंह के माता-पिता और चाचा दिल्ली पहुंच गए हैं। लंबे समय से डिब्रूगढ़ में रह रहीं उनकी पत्नी भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं| आज उन्हें अमृतपाल सिंह से मिलने का समय दिया जाएगा |

अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए 1 साल 2 महीने 12 दिन बाद डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आ रहे हैं| शपथ लेने के बाद उन्हें तुरंत जेल भेज दिया जाएगा|

दरअसल, अमृतपाल सिंह को दी गई पैरोल में 4 दिन का जिक्र किया गया है. इसमें 10 शर्तें भी लगाई गई हैं| उसकी सुरक्षा, उसे लाने, रहने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह को सौंपी गई है। सारा खर्च पंजाब पुलिस उठाएगी |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab3 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab4 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab4 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल