Connect with us

Punjab

अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को खाने में दिया ज़हर, छुट्टी पर घर आया था BSF का जवान

Published

on

आज के समय में इंसान किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकता भले ही उसने उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई हों। ऐसा ही एक मामला बमियाल सेक्टर के पलाह गांव में देखने को मिला, जहां छुट्टी पर घर आए एक BSF जवान की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पठानकोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पता चला कि उसे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है|

इसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. बीएसएफ के इस जवान को उसकी पत्नी ने खाने में जहर दे दिया था, क्योंकि उसका गांव के ही एक युवक से अफेयर था और इसी बात को लेकर पीड़ित अपनी पत्नी को रोकता था और उसकी पत्नी ने इस प्रकरण को खत्म करने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहर दे दिया और मौके से फरार हो गई| फिलहाल इस बीएसएफ जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है|

इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित की मां ने बताया कि उनकी बहू ने रोटी में जहर मिलाकर उनके बेटे को दे दिया. क्योंकि उसकी बहू का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और रास्ते से हटने के लिए उसने यह कारनामा किया। पीड़िता की मां ने पुलिस से न्याय की मांग की है |

वहीं जब इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस युवक को जहरीला पदार्थ दिया गया वह बीएसएफ में तैनात है और छुट्टी पर घर आया था, जिसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. जहरीला पदार्थ दिया गया है फिलहाल पूरा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पीड़ित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उसका प्रेमी अभी भी फरार है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग