Connect with us

Punjab

Khanuri महापंचायत में जा रही किसानों की दो बसों का हादसा, कई घायल

Published

on

Khanuri बॉर्डर पर आज होने वाली आंदोलनकारी किसानों की महापंचायत में शामिल होने जा रही दो बसों के हादसे की खबर सामने आई है। पहला हादसा बरनाला के पास हुआ, जहां जगजीत सिंह दल्लेवाल के गांव से किसानों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई किसान घायल हो गए हैं।

दूसरा हादसा बठिंडा-मानसा रोड पर घने कोहरे के कारण हुआ। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की बस, जो हरियाणा के टोहाना में महापंचायत में भाग लेने जा रही थी, डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 20-25 किसान सवार थे, जिनमें से चार से छह किसान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से हादसे का शिकार हुई।

हरियाणा और पंजाब के Khanuri बॉर्डर पर आज किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के नेतृत्व में महापंचायत आयोजित हो रही है। दल्लेवाल पिछले 40 दिनों से अनशन पर हैं और उन्होंने देशभर के किसानों से संवाद करने के लिए खनूरी पहुंचने की अपील की है। आज दल्लेवाल महापंचायत में मंच पर आकर किसानों को संबोधित करेंगे।

इन हादसों के बावजूद, खनूरी महापंचायत में किसानों की भागीदारी जारी है और आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग