Connect with us

Punjab

10 माह के मासूम के रोने की आवाज सुन बौखलाई लड़की, कर दिया रूप कंपा देने वाला कांड

Published

on

सुल्तानपुर लोधी : एक दस माह की बच्ची और उसकी मां पर लड़की की ओर से खौलती दाल उड़ेलने का मामला सामने आया है। घायल बच्ची की मां का आरोप है कि पडोसी लड़की अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। गुस्साई लड़की ने बच्ची पर गर्म दाल फेंक दी जिस कारण बच्ची बुरी तरह झुलस गई। घायलों को पहले सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के अनुसार बच्ची 20 प्रतिशत झुलसी है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन 10 माह की बच्ची काव्या पुत्री मनी कुमार निवासी गांव हैदराबाद बेट सुल्तानपुर लोधी की मां चादनी ने बताया कि उसकी नजदीकी रिश्तेदार लड़की काजल उसके घर में आई और मोबाइल पर अपने कथित बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। इस दौरान उसका 3 वर्षीय मासूम बेटा कार्तिक और काव्या खेलते-खेलते उछल कूद कर रहे थे। इस पर गुस्साई काजल ने उन्हें डांटना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया और कहा कि बच्चा खेल रहा है तो उसे खेलने दो तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान उसकी गोदी में 10 माह की काव्या रोने लगी तो उक्त आरोपी लड़की काजल ने गुस्से में आकर चूल्हे पर पकने के लिए रखी दाल कड़छी से उठाकर उसकी बच्ची और उस पर फेंक दी जिससे उसकी बच्ची काव्या और वह झुलस गए। घायल बच्ची और मां चांदनी का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ, एसआई लखविंदर सिंह ने कहा कि एएसआई लखबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab18 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab18 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab19 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश