Connect with us

Punjab

अगर आप Canada जाने की कर रहे हैं तैयारी तो सावधान! हो न जाए कुछ ऐसा

Published

on

Important for Canada Passengers

संगरूर : कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर एक किसान की पत्नी से 25 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के आरोप में स्थानीय पुलिस ने बठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हरजिंदर कौर निवासी नजदीकी गांव संघरेड़ी ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में कहा कि उसका पति गुरविंदर सिंह खेती का काम करता है और उसके रिश्तेदार इकबाल सिंह निवासी ढिल्लवां (बरनाला) ने अपनी पत्नी का सट्डी वीजा मुकुल कुमार के जरिए लगवाया था।

इसके चलते उनकी भी मुकुल कुमार से बातचीत हो गई। इसी बीच मुकुल कुमार ने हरजिंदर कौर को विश्वास दिलाया कि उसके पति गुरविंदर सिंह को कनाडा के बिजनेस और विजिटर वीजा लग जाएगा, जिसके लिए पहले 25 लाख रुपए देने होंगे। शिकायतकर्ता हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके आश्वासन पर अलग-अलग समय में मुकुल कुमार को कुल 25 लाख रुपए का भुगतान किया गया और भुगतान प्राप्त करने के बाद मुकुल ने उनसे कुछ दिनों में अपना काम पूरा करने के लिए कहा। लेकिन उसके बाद मुकुल कुमार लगातार आज कल का बहाना बनाता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिसके बाद उसे एहसास हुआ कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी बठिंडा के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab21 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab22 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab22 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की