Connect with us

Punjab

सुक्खा काहलवां की हत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर America से गिरफ्तार

Published

on

पंजाब डेस्क: गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के हत्याकांड मामले को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली खबर के अनुसार हत्याकांड में फरार चल रहे बंबीहा गैंग के एक्टिव कुख्यात गैंगस्टर दिलेर कोटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर दिलेर कोटिया को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो से वीरवार को काबू किया गया है। गैंगस्टर दिलेर कोटिया पंजाब व हरियाणा के कई मामलों में वाटेंड था।

कुख्यात गैंगस्टर दिलेर कोटिया गैंगस्टर हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर का करीबी था। गौरतलब है कि कि सुक्खा काहलवां की हत्या में मुख्य आरोपी विक्की गौंडर के साथ दिलेर कोटिया भी था। पंजाब पुलिस ने गौंडर का एनकाउंटर कर मार दिया था लेकिन कोटिया फरार हो गया था। बता दें सुक्खा काहलवां को 22 जनवरी 2015 में विक्की गौंडर ने अपने साथियों सहित गोली मार कर हत्या कर दी थी। सुक्खा काहलवां की हत्या जालंधर में सुनवाई के बाद पटियाला नाभा जेल जाते समय की गई। 2010 में सुक्खा काहलवां ने विक्की गौंडर के दोस्त लवली बाबा की हत्या कर दी थी और विक्की गौंडर ने सुक्खा काहलवां की हत्या कर अपने दोस्त की मौत का बदला लिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 minutes ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News1 hour ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News3 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News3 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ

Breaking News3 hours ago

भगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रन