Connect with us

Punjab

पल में उजड़ गई परिवार की खुशियां, कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने उठाया खौफनाक कदम

Published

on

मलोट : केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों की कमी के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों की सूची लंबी होती जा रही है। ताजा मामला मलोट के नजदीक गांव भगवान पुरा का है जहां एक 32 वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि मृतक कर्ज से परेशान था।

पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में मृतक के चाचा कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा जगविंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी भगवानपुरा के पास 4 एकड़ जमीन थी, जिस पर नरमे की फसल की बिजाई होती थी। पिछले 2 सीजन में नरमे की फसल खराब होने के कारण उस पर करीब 15 लाख का कर्ज था, जिससे वह परेशान था। कल वह घर से खेत की ओर गया और वहां जाकर कोई जहरीली चीज निगल ली। 

यही नहीं जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसने घर फोन कर बताया कि उसने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस दौरान युवक की हालत बिगड़ गई, उसे पहले मलोट के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया फिर बठिंडा में दिल्ली हार्ट इंस्टीट्यूट में, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 4 साल की बेटी छोड़ गया है। सदर मलोट पुलिस मृतक की पत्नी जसप्रीत के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज