Connect with us

Punjab

CM भगवंत मान ने किसानों से किया वादा, जल्द ही मिलेगी खुशखबरी

Published

on

पंजाब डैस्क: किसानों द्वारा लगाए जा रहे धरने को लेकर आज पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान नेताओं के साथ मीटिंग की। इसके बाद सी.एम. ने चंडीगढ़ में एक प्रैसवार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि काफी अच्छे माहौल में किसान नेताओं के साथ मीटिंग हुई है। आज कोई जीत या हार की लड़ाई नहीं है। उन्होंने गन्ने की मांग को ध्यान में रखते किसानों से वादा किया है कि कुछ दिनों में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट मिलेगा। पंजाब को देश में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट मिलेगा । सारे मसले मेरे ध्यान में हैं। आने वाले दिनों में गन्ना काश्तकारों को खुशखबरी दी जाएगी। इस मीटिंग दौरान किसानों ने भरोसा दिलाया कि नेशनल हाईवे से धरना उठा लिया जाएगा।

सी.एम. मान ने कहा कि आप सरकार ने शुगर मिलों को 700 करोड़ रुपए दिए हैं। हमारे पास 16 शुगर मिल हैं जिनमें से सिर्फ मिले ऐसी जिन्होंने किसानों का पैसा देना है। 14 शूगर मिलों का बकाया जीरो है। इनमें से एक धूरी शुगर मिल व दूसरी फगवाड़ा शुगर मिल ने बकाया देना है। इन शुगर मिलों के मालिकों की प्रॉपर्टी अटैच कर ली गई है जल्द ही इन्हें बेच कर किसानों का पैसा दे दिया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि धरने लगाना कोई हल नहीं है। हम ये नहीं कहते धरने न लगाओ, बस एक ढंग होना चाहिए ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। वहीं सी.एम. मान ने कहा कि कल मिल मालिकों को बुलाकर मीटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने से सिर्फ चीनी ही नहीं बनती और भी कई प्रोडक्ट बनते हैं। मिल मालिकों को भी इसका फायदा होता है। उन्हें भी कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कल उनके साथ अहम मीटिंग की जाएगी।

सी.एम. मान ने किसानों से कहा कि गन्ना मिल फगवाड़ा मामले में भी आपने धरने लगाए, जबकि पैसे गन्ना मिल के मालिक को देने थे। सरकार ने फगवाड़ा मामले में कार्रवाई की है। प्रॉपर्टी अटैच की, किसानों को पैसे दिलवाएं, इसके बावजूद भी आपने धरने लगाए गए हैं। किसानों को अपना तरीका बदलना पड़ेगा, एक साथ मिलकर समलों का हल निकालना होगा। लोगों को परेशान करने से कोई हल नहीं निकलेगा। खेती पंजाब की शान और आधार है। सी.एम. मान ने कहा कि मैं हमेशा किसानों के लिए लड़ता हूं और मैं खुद किसान के बेटा हूं। मेरी अपील है कि अपने हक की लड़ाई लड़ें, पटवारी मसले का हल भी हमने ही किया है। पराली के मामले में बोलते हुए सी.एम. मान ने कहा कि पराली पूरे उत्तर भारत की समस्या हैं। पराली के हल के लिए पीएम मोदी पहल करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab21 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab22 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab22 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की