Connect with us

Punjab

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर ने BJP छोड़ने वाले नेताओं के बारे में जानकारी होने की खबरों को खारिज किया

Published

on

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मीडिया में आई उन खबरों को खारिज किया जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में फिर से शामिल होने की जानकारी थी। उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि ये खबरें न केवल आधारहीन हैं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण हैं और जानबूझकर भ्रम पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही हैं। इन खबरों में यह भी कहा गया था कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने की योजना उनके घर पर बनी थी।

उनकी यह प्रतिक्रिया पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ के कांग्रेस में लौटने के फैसले के एक दिन बाद आई है। शिरोमणि अकाली दल के कुछ नेताओं के भी ऐसा करने की उम्मीद है। पिछले साल जून में भाजपा में जाने से पहले वेरका, सिद्धू और कांगड़ पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। एक बयान में सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सोच समझकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया था और यह फैसला बदलने वाला नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की