Connect with us

Punjab

डबवाली में स्थापित होगी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा, 8 दिसंबर को होगा अनावरण : दुष्यंत चौटाला

Published

on

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में सोमवार को सिरसा में जेजेपी संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी के पदाधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में सर्वप्रथम डिप्टी सीएम एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी जिलों में चलाए जा रहे जेजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पूरी फीडबैक ली। इसके अलावा उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को पार्टी की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्य को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी 8 दिसंबर को डबवाली में जेजेपी की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र की होने वाली नवसंकल्प रैली ऐतिहासिक होगी और इस कार्यक्रम के लिए पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस लोकसभा रैली के कार्यक्रम के दिन ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा इसलिए भी यह दिवस विशेष रहेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर डबवाली में होने वाली रैली के लिए जन-जन को आमंत्रित करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को प्रचारित करें।

बैठक में पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों ने संगठन की मजबूती के लिए अमूल्य सुझाव भी रखे। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री भागीराम, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, जेजेपी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह और सभी जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab1 day ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की