Connect with us

Punjab

जालंधर के इस स्पा सैंटर में जाने वाले सावधान! वरना सारा मजा हो जाएगा किरकिरा

Published

on

जालंधर : अगर आप भी स्पा सैंटर में जाकर मसाज करवाने के शौकीन हैं तो जरा संभल कर, वरना ऐसा न हो कि आपका सारा मजा किरकिरा हो जाए। हम बात कर रहे हैं जालंधर के माडल टाऊन इलाके में स्थित एक ऐसा स्पा सैंटर की, जहां पर इन दिनों गंधे धंधे का कारोबार काफी जोर-शोर से चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह R…O… नाम का स्पा सैंटर लगातार चर्चाओं में हैं और इस सैंटर में मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार के कारोबार को लेकर कई तरह के खुलासे हो चुके हैं। दरअसल उक्त स्पा सैंटर में चल रहे गंदे धंधे को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए थे कि आखिर कैसे रिहायशी इलाके के बीचों-बीच एक स्पा सैंटर में देह व्यापार के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। 

वहीं अब खबर यह भी मिली है कि उक्त सैंटर में चल रहे गंदे धंधे की भनक पुलिस को लग चुकी है तथा आने वाले दिनों में कभी भी इस सैंटर पर एक्शन हो सकता है। दरअसल उक्त सैंटर को लेकर शिकायत पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचने के बाद अब इस सैंटर पर कभी भी रेड हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जब सैंटर के प्रबंधकों से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने उक्त सैंटर पर गंदा धंधा चलने बारे साफ इन्कार कर दिया। 

गौरतलब है कि पंजाब केसरी ने R…O… नाम वाले स्पा सैंटर को लेकर बड़ा खुलासा किया था, जिसमें देह व्यापार के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। उक्त सैंटर में चल रहे देह व्यापार संबंधी कुछ फुटेज सामने आई थीं, जिसमें मसाज के नाम पर गंदा धंधा सरेआम देखा जा रहा था।  बताया जा रहा है कि इस सैंटर का मालिक गुड़गांव से संबंधित है, जबकि मालिक ने दो मैनेजर रखे हुए हैं, जो पंजाब से बाहर के हैं। 

उक्त सैंटर में ग्राहकों से पहले काऊंटर पर रकम वसूली जाती है और अतिरिक्त सेवाएं देने के बदले कैबिन में लड़की अलग से पैसे लेती है। यह स्पा सैंटर चेन के तहत देश के कई भागों में चल रहा है, लेकिन जालंधर के सैंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार करवाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की