Connect with us

Punjab

कनाडाई नागरिकों की भारत में Entry को लेकर बड़ी खबर, इन्हें नहीं जारी होंगे Visa

Published

on

Big news on Canadian Citizens on India Entry

जालंधर: आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद उपजे विवाद को लेकर भारत ने कनाडा के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया है। ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एस.जे.एफ.) की भारत विरोधी गतिविधियां जारी हैं और इसी बीच भारत ने कनाडा के नागरिकों की 9 श्रेणियों के वीजा पर प्रतिबंध लगा रखा है। इनमें ई-वीजा और ट्रांजिट वीजा भी शामिल हैं।इनके अलावा पर्वतारोहण, मिशनरी, पत्रकार, पर्यटन, रोजगार, छात्र और फिल्म वीजा पर अभी भी प्रतिबंध है इसलिए इन श्रेणियों के कनाडाई लोगों की भारत में एंट्री संभव नहीं है।

चार श्रेणियों के लोगों को होगा वीजा जारी
21 सितम्बर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी थी। हालांकि बीते गुरुवार को सेवाएं बहाल कर दी गई लेकिन भारत की यात्रा के लिए नौ श्रेणियों में बीजा जारी करना अभी भी निलंबित है। अभी केवल प्रवेश, व्यवसाय, चिकित्सा और सम्मेलन वीजा ही जारी किए जा रहे हैं। कनाडाई सरकार ने अपने अपडेट में कहा कि इसकी जानकारी भारतीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है।

ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि केवल उक्त 4 श्रेणियाँ को फिर से शुरू किया गया है। इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि वह टोरंटो और वैंकूवर में महावाणिज्य दूतावासों के साथ सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से वीजा सेवाओं को निलंबित करने के लिए बाध्य था। इसमें कहा गया था कि सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा और इस संबंध में कुछ हालिया कनाडाई उपायों को ध्यान में रखते हुए 4 श्रेणियों में वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। आगे के निर्णय स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर सूचित किए जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab12 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की