बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कल पड़ना सकता है मुश्किलों का सामना

पंजाब डेस्क: पंजाब में त्यौहारी सीजन के चलते यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। पूरे पंजाब में पी.आर.टी.सी. व पनबस के कर्मचारी कल 9 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे जिसका ऐलान कच्चे कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन ने किया है। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ौतरी सहित अन्य कई मांगों को लेकर कल पंजाब में चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में भी संघर्ष जारी रहेगा।

कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए, जिससे कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन के दौरान लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का सहारा लेते हैं लेकिन हड़ताल के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more