बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना,जेवर व अन्य सामान किया चोरी

टांडा उड़मुड़: शहर में चोरी की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कभी सड़कों पर तो कभी लोगों के घरों में घुस कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला होशियार में आते कस्बे टांडा उड़मुड़ से सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा उड़मुड़ की मुनकां वारली गली में एक अप्रवासी भारतीय को घर को निशाना बताने हुए आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
 चोरी का शिकार हुए राजिंदर सिंह पुत्र मुंशा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अमेरिका से लौटा है। आज जब वह घर आया तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। उसने बताया कि चोरों ने अलमारियां तोड़ने के साथ ही घर में भी जमकर लूटपाट की है। उसने बताया कि चोर उनके घर से सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना टांडा पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more