नगर निगम चुनाव : हैलीपैड से ही कई प्रोजैक्टों को उडान दे गए CM भगवंत मान

लुधियाना : धार्मिक समारोह में भाग लेने पहुंचे सी.एम. भगवंत मान हैलीपैड से ही महानगर के प्रोजैक्टों को उड़ान दे गए। जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों और आफिसरों के साथ मैराथन मीटिंग की गई। इस दौरान उन्होंने महानगर के प्रोजैक्टों को लेकर जानकारी हासिल की और उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि चालू प्रोजैक्टों को पूरा कर नए प्रोजैक्ट शुरू किए जाएं।

इस मीटिंग में विधायक मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, गुरप्रीत गोगी, कुलवंत सिंह सिद्धू, सरबजीत कौर माणूके, हरदीप सिंह मूंडियां, राजिन्दर पाल कौर छीना और चेयरमैन अमनदीप मोही आदि मौजूद थे।

इस मीटिंग को सीधे तौर पर नगर निगम चुनावों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों के साथ हलकावार विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इन विकास कार्यों का उदघाटन मुख्यमंत्री से करवाने की तैयारी चल रही है। जिसे लेकर यह बात सामने आई है कि इन विकास कार्यों का उदघाटन दो पड़ावों में होगा। इसके लिए नगर निगम चुनावों का शैडयूल ऐलान होने से पहले मुख्यमंत्री मान लुधियाना में दो बार दस्तक देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more