दर्दनाक हादसा : सतलुज दरिया नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

लुधियाना : भट्टियां इलाके से 5 युवक सतलुज दरिया में नहाने के लिए गए थे जिनमें से 3 युवक पानी में उतरे और गहराई में चले गए। जहां उनका पैर फिसल गया और एक-एक कर तीनों ही पानी में डूब गए। बच्चों के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सलेम टाबरी की पुलिस परिवार को साथ लेकर मौके पर पहुंची, फिर गोताखोरों की मदद से बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया।

5 घंटे बाद जाकर बच्चों के शव कुछ दूर बरामद हुए। मृतक गांव भट्टियां का प्रिंस यादव (15), रोहित कुमार (15) और अंशु गुप्ता (14) हैं। तीनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। सुबह दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक गांव कासाबाद के पास सतलुज दरिया पर नहाने गए किशोरों में प्रिंस, रोहित, अंशु, हिमांशु और एक अन्य था। प्रिंस, रोहित और अंशु पानी में उतर गए और नहाने लगे, मगर उन्हें तैरना नहीं आता था। गहराई वाले पानी में एक किशोर का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में अन्य दोनों भी डूब गए। बाकी दोनों बच्चों ने उनके घर पर सूचना दी। सूचना के बाद एस.एच.ओ. हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more