Connect with us

Crime

America में Prominent Anti-KhalistanActivist Sukhi Chahal की Mysterious Death, सवालों के घेरे में घटना

Published

on

अमेरिका में बसे भारतीय मूल के बिज़नेसमैन और सोशल एक्टिविस्ट सुखी चहल की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ़ भारतीय डायस्पोरा बल्कि एंटी-खालिस्तान कम्युनिटी को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। कैलिफ़ोर्निया में गुरुवार रात (31 जुलाई) उनकी मौत संदिग्ध हालातों में हुई, जिसके बाद से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या हुआ उस रात?

सुखी चहल गुरुवार को San Jose, California में एक परिचित के घर डिनर पर गए थे। उनके क़रीबी दोस्त जस्पाल सिंह के मुताबिक़ – डिनर के थोड़ी देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वहीं उनकी मौत हो गई। इससे पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे।”

क्यों उठ रहे हैं सवाल?

  • चहल पिछले लंबे समय से खालिस्तानी संगठनों के खिलाफ़ खुलकर बोलते रहे।
  • वे The Khalsa Today नामक प्लेटफ़ॉर्म के फ़ाउंडर और CEO थे, जो विदेशों में बैठे खालिस्तानी तत्वों की साज़िशों को एक्सपोज़ करता था।
  • उनके दोस्तों का कहना है कि चहल को कई बार प्रो-खालिस्तान ग्रुप्स से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
  • उनकी मौत ऐसे वक़्त पर हुई है जब 17 अगस्त को वॉशिंगटन DC में खालिस्तान रेफ़रेंडम होने वाला है, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे थे। इस वजह से कई लोग इसे सिर्फ़ “एक हादसा” मानने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस जांच में जुटी, ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतज़ार

कैलिफ़ोर्निया पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है। उनके शव का ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) कराया जाएगा, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। शुरुआती जानकारी में हार्ट फेल्यर की बात कही जा रही है, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट आने तक कुछ भी तय नहीं है।

कौन थे सुखी चहल?

  • लुधियाना के गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड और UC Berkeley से हाईर एजुकेशन ली।
  • कैलिफ़ोर्निया में बसने के बाद वे टेक्नोलॉजी और बिज़नेस में सफल हुए।
  • उन्होंने Punjab Foundation नाम की NGO बनाई, जो NRI बच्चों की एजुकेशन में मदद करती है।
  • चहल हमेशा इंडियन कम्युनिटी को सलाह देते थे – अमेरिका के कानून का पालन करो, किसी भी तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी में मत पड़ो, वरना वीज़ा कैंसल या डिपोर्ट होना तय है।”

दुनियाभर से शोक संदेश

उनकी मौत पर दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं।

  • RSS के दत्तात्रेय होसबले, राष्ट्र्रीय सिख संगत के गुरचरण सिंह गिल, और पूर्व सांसद तरलोचन सिंह ने उन्हें “धर्म योद्धा” और “सत्य की आवाज़” बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
  • बहुत से इंडियन और सिख डायस्पोरा के लोग उन्हें एक बहादुर आवाज़ मानते थे, जो खालिस्तान जैसी चरमपंथी सोच का खुलकर विरोध करते थे।

क्यों है ये मौत इतनी बड़ी खबर?

सुखी चहल की मौत सिर्फ़ एक शख्सियत के जाने की बात नहीं है। यह उस आवाज़ के खामोश हो जाने की कहानी है जो विदेशों में बैठे खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ़ लगातार बोल रही थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ये महज़ एक सांयोगिक मौत है या इसके पीछे कोई साज़िश?

फिलहाल, पुलिस की जांच और ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन एक बात साफ है – सुखी चहल को भारतीय डायस्पोरा हमेशा कानून, शांति और सच की राह पर चलने वाले इंसान के रूप में याद करेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National57 minutes ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab4 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab4 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab4 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की