Connect with us

Politics

बंगाल में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा ‘मेरा पिछला जन्म बंगाल में हुआ था !

Published

on

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव रैली में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखे तंज़ कसे| मालदा में बीजेपी की रैली में उमड़ी भीड़ की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ”आपका प्यार मुझे आश्चर्यचकित करता है कि क्या मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या मेरा अगला जन्म बंगाल में होगा.” पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी संख्या में आए कि मैदान छोटा पड़ गया| आपको हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है। मैं आपका प्यार विकास के जरिए लौटाऊंगा।’

आपको बतादें की प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल में नौकरी घोटाले को लेकर भी TMC पर हमला बोला| पीएम मोदी ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद करीब 26,000 नौकरियां रद्द करने को लेकर भी टीएमसी की आलोचना की| पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के युवाओं को टीएमसी की ‘कट-एंड-कमीशन’ संस्कृति के कारण नुकसान उठाना पड़ा है, जो अब ‘घोटाले’ का पर्याय बन गया है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले ने करीब 26 हजार परिवारों की आजीविका छीन ली है| जिन युवाओं ने TMC नेताओं को रिश्वत देने के लिए कर्ज लिया था, वे भी अब इसके बोझ तले दबे हुए हैं। केंद्र देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए काम कर रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab32 mins ago

बादलों ने सियासी फायदा लेने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया और ‘चिट्टे’ तथा माफिया को संरक्षण दिया, जिसने पंजाब को बर्बाद कर दिया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab44 mins ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचों के लिए 10,000 रुपए मासिक मानदेय का ऐलान

Punjab53 mins ago

मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab1 hour ago

विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने, कहा- पंजाब अब विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

Punjab1 hour ago

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर, उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू