Connect with us

National

अयोध्या: उज्‍ज्‍वला योजना की लाभार्थी के घर पहुंचकर PM मोदी ने पी चाय

Published

on

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को अपने अयोध्या दौरे में लता मंगेशकर चौक के करीब स्थित एक मोहल्ले में उज्‍ज्‍वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा से उनके घर मुलाकात की और चाय पी। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में रैली को संबोधित करते हुए स्वयं इस बात का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ”आज मुझे उज्‍ज्‍वला गैस कनेक्शन की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर जाकर चाय पीने का अवसर मिला।”

उन्होंने उज्‍ज्‍वला योजना की वर्ष 2019 में बलिया से शुरुआत करने की याद दिलाते हुए कहा कि तब (विपक्ष द्वारा) इसका उपहास उड़ाया जाता था लेकिन उज्ज्वला योजना ने करोड़ों माताओं, बहनों का जीवन बदल दिया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने उज्‍ज्‍वला योजना की लाभार्थी के आवास पर चाय पी और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। मोदी का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए। उनके पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान मोदी ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि ”चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गयी है।” बयान में कहा गया कि इसके साथ ही मोदी ने परिवार व पूरी बस्ती का हाल-चाल जाना। मोदी लाभार्थी मीरा के परिवार वालों से भी मिले। इस दौरान मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर मीरा ने मोदी से कहा कि ‘‘मुझे नि:शुल्‍क गैस और आवास मिल गया है। वह बोलीं, ”पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है। आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है। इस मौके पर मोदी ने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। इसमें उन्होंने वंदे मातरम लिखा और स्थानीय बच्चों संग तस्वीर भी खिंचवाई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab12 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National12 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics14 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab16 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल