Connect with us

National

टूरिस्ट वीजा पर गए कई पंजाबी Dubai में फंसे:अधिकतर के वीजा और पैसे हो रहे खत्म, लोगों के हेल्पलाइन पर आए फोन

Published

on

पंजाब से टूरिस्ट वीजा पर अरब देशों में गए लोग इजराइल और ईरान की लड़ाई की वजह से फंस गए हैं। अधिकतर लोग दुबई में फंसे हैं। हालांकि हमारे पास अभी तक कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं है। यह बात दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने की। जो लोग फंसे हैं, उनकी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल्स आ रही है।

लोगों का कहना है कि उनका वीजा खत्म होने वाला है , पैसे भी समाप्त हो रहे हैं। टिकट बार-बार कैंसिल होने से दिक्कत आ रही है। सुबह से अब तक करीब 150 लोगों की कॉल आ चुकी हैं। लोग अलग-अलग देशों में फंसे हैं। कुछ लेबर के तौर पर गए , कर्मचारी या वीजा होल्डर के रूप में वहां रुके हुए हैं।

हेल्पलाइन नंबर पहले जारी किए गए है

मंत्री रवजोत ने बताया कि सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अलग-अलग दूतावासों के नंबर भी साझा किए गए हैं, ताकि वहां फंसे लोग सीधे संपर्क कर सकें। हालांकि ओमान की एंबेसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस मामले में संबंधित मंत्रालय से भी समन्वय किया गया है। पंजाब से बड़ी संख्या में लोग लेबर क्लास में अरब देशों में काम करने गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की